एक्सप्लोरर
Jagdeep Dhankhar Resigns: उपराष्ट्रपति का इस्तीफा, PM Modi का पोस्ट, सियासी तूफान!
उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने कल देर शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस्तीफा साझा कर देश को इसकी जानकारी दी. इस खबर के बाद सत्ता पक्ष की ओर से चुप्पी और विपक्ष की ओर से सवालों की सुनामी देखने को मिली. दोपहर 12:00 बजे राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर सदन को गृह मंत्रालय द्वारा सूचित किया गया कि जगदीप धनकड़ का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर जगदीप धनकड़ को उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, "श्री जगदीप धनकड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिका में देश की सेवा करने का अवसर मिला।" विपक्ष इस इस्तीफे को लेकर पहले से ही हमलावर है और अब सरकार की घेराबंदी के लिए नए हथियार मिलने की बात कही जा रही है. विपक्ष सवाल उठा रहा है कि आखिर ऐसी नौबत क्यों आई कि अचानक इस्तीफा देना पड़ा. कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार उनके कामकाज के तरीके से नाराज थी. जस्टिस वर्मा के इम्पीचमेंट नोटिस, बिज़नेस एडवाइजरी कमिटी के मुद्दों और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उनकी टिप्पणियों पर नाराजगी की बात सामने आ रही है. यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने इस्तीफे के लिए औपचारिक प्रक्रिया का पालन न करते हुए सीधे पब्लिक डोमेन में जानकारी दी, जिससे सरकार असहज हुई होगी.
न्यूज़
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
और देखें

प्रशांत अग्रवालप्रेसिडेंट, नारायण सेवा संस्थान
Opinion


























