एक्सप्लोरर
Lockdown तोड़ Mumbai के Bandra में इकट्ठा हुई हजारों की भीड़, घर जाने की कर रहे मांग
लॉकडाउन के बीच मुंबई के बांद्रा में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है और वे घर वापस भेजे जाने की मांग कर रहे हैं. लोगों की शिकायत है कि उनके पास खाने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए उन्हें उनके गांव तक भेजा जाए. वे घर जाने की इजाजत मांग रहे हैं. बांद्रा वेस्ट के स्टेशन के सामने जामा मस्जिद के पास लोग खड़े हो गए हैं. इसमें ज्यादातर यूपी और बिहार के प्रवासी मजदूर हैं. हालांकि, बाद में स्थानीय नेताओं और पुलिस हस्तक्षेप के बाद वे वहां से चले गए. पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा.
और देखें


























