एक्सप्लोरर
Baba Ramdev से जानिए Coronavirus से बचने का उपाय, क्यों न डरें?
कोरोना वायरस के ख़तरे को लेकर पिछले 2 महीनों से ज़्यादा वक़्त से हम दुनिया के अलग-अलग हिस्सों की रिपोर्ट आपको दिखा रहे हैं. केरल में भी कोरोना के तीन मरीज़ मिले थे लेकिन अब वो तीनों स्वस्थ हैं, मगर कल कोरोना वायरस का ख़तरा राजधानी दिल्ली तक पहुंच गया. कल दिल्ली और हैदराबाद के दो मरीजों में कोरोना इन्फेक्शन की पुष्टि हुई.दिल्ली के मरीज़ की वजह से आगरा में भी 6 लोगों को कोरोना इन्फेक्शन होने का शक है. दिल्ली के शख़्स की पार्टी में नोएडा के स्कूल के बच्चे भी पहुंचे थे. इसकी वजह से नोएडा के एक स्कूल को भी बंद कर दिया गया है. कोरोना के ख़तरे से निपटने के लिए सरकार ने कई तैयारियां की हैं. वहीं दूसरी तरफ़ कोरोना को लेकर सियासत भी हो रही है. राहुल गांधी कोरोना के ख़तरे को सरकार के लिए इम्तिहान बता रहे हैं. ये भी नसीहत दे रहे हैं कि सरकार अपना समय बर्बाद न करे. दूसरी तरफ़ पीएम मोदी कह रहे हैं कि कोरोना की वजह से दहशत में आने की ज़रूरत नहीं हैं.
और देखें

सुधीर कुमारएडिटर, वाइल्ड लाइफ टुडे
Opinion

























