एक्सप्लोरर
UP: छात्रों को नकल सिखाने के आरोप में मऊ से स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार, CM योगी ने दिया था आदेश
यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल का ज्ञान देने वाले स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार हो गया है. CM योगी के आदेश पर गिरफ्तारी हुई है. मामला यूपी बोर्ड की परीक्षा का है. मऊ जिले में एक विद्यालय में प्रबंधक प्रवीण मल का छात्रों को नकल के मंत्र सिखाने का वीडियो वायरल हो गया है. जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। बताया जा रहा है कि एक मेधावी छात्र ने ये वीडियो रिकॉर्ड कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोर्टल पर डाल दिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इसे गंभीरता से लिया. योगी आदित्यनाथ के दखल के बाद मऊ के स्कूल प्रबंधक को गिरफ़्तार कर जेल भेजा जा रहा है.
और देखें

आचार्य पवन त्रिपाठीकोषाध्यक्ष , श्री सिद्धिविनायक मंदिर , मुंबई
Opinion



























