एक्सप्लोरर
TS Singh Deo ने मांगा Ram Mandir के चंदे का हिसाब, BJP और संघ ने साधा निशाना
राम मंदिर निर्माण के चंदे को लेकर इस समय सियासी तूफान खड़ा हो गया है. ये सियासी तूफान छत्तीसगढ़ से उठा जब वहां के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने राम मंदिर निर्माण चंदे का हिसाब मांग लिया. इस पर बीजेपी और संघ के निशाने पर आ गए टीएस सिंहदेव. दरअसल छत्तीसगढ़ में रायपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर चन्द्रखुरी गांव को माता कौशल्या का मायका माना जाता है. विश्व हिंदू परिषद ने ये एलान किया है की छत्तीसगढ़ के हर गांव से राम मंदिर निर्माण के लिए पैसे इकट्ठे किये जायेंगे. विश्व हिंदू परिषद के इसी एलान पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने चंदे का हिसाब मांग लिया जिस पर ये सारा बवाल शुरू हुआ.
और देखें




























