एक्सप्लोरर
बड़ी साजिश को अंजाम देने वाला था जम्मू कश्मीर में पकड़ा गया आतंकी
जम्मू-कश्मीर में आज पकड़ा गया आतंकी शहर में किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में था. सुरक्षाबलों ने शोपियां जिले से लश्कर ए मुस्तफा नाम के आतंकी संगठन के सरगना हिदायतुल्लाह मलिक को गिरफ्तार किया है. ये जैश ए मोहम्मद का ही संगठन है. इस आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक, एक सूचना के आधार पर जम्मू पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप के एक साझा आपरेशन चलाया और विशेष नाका लगा कर आतंकी को पकड़ा.
और देखें


















