एक्सप्लोरर
Sonu Sood का मदद अभियान जारी, 180 मजदूरों को फ्लाइट से उनके घर असम भेजा
कोरोना काल में अभिनेता सोनू सूद का मदद अभियान जारी है.आज एक बार फिर सोनू सूद ने विमान से मजदूरों को घर भेजा, एक सौ अस्सी मजदूर अपने घर के लिए रवाना हुए. ये सभी मजदूर पुणे में काम करते थे और अपने घरों के लिए जाने के लिए ट्रेन पकड़ने की आस में मुम्बई आये हुए थे. मगर निसर्ग तूफान के चलते ये सभी मजदूर 3 जून से मुम्बई के बांद्रा इलाके में फंसे हुए थे. बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास दिन गुजार रहे इन सभी मजदूरों को खाने खिलाने से लेकर उनके रहने का इंतजाम सोनू सूद और सामाजिक कार्यों में उनकी पार्टनर नीति गोयल ने मिलकर किया.
और देखें

रुमान हाशमी, वरिष्ठ पत्रकार
Opinion




















