एक्सप्लोरर
Delhi में हुए धमाके पर Israel DCM ने कहा- ये आतंकी हमला हो सकता है
दिल्ली में इजरायली दूतावास के बाहर धमाके की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए-नए सुराग सामने आने लगे हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच और NIA की टीम जांच कर रही है. जांच एजेंसियों की जांच में दिल्ली में इजरायली दूतावास के बाहर धमाके का ईरानी कनेक्शन सामने आ रहा है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल दो ईरानी नागरिकों से इस मामले में पूछताछ कर रही है. इस बीच इजरायल की डिप्टी चीफ ऑफ मिशन रोनी क्लेन ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि ईरान पहले भी ऐसे हमले करता रहा है, लेकिन अभी पुख्ता तौर पर ये नहीं कहा जा सकता कि इस धमाके में उसका हाथ है.
और देखें





















