एक्सप्लोरर
Hyderabad Encounter पर उठे सवाल, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने जांच के आदेश दिए
आमतौर पर जब भी कोई अपराध होता है तो पब्लिक का गुस्सा सबसे पहले पुलिस पर फूटता है. हर गुनाह के लिए जिम्मेदार भी पुलिस को ही ठहराया जाता है क्योंकि हर नागरिक को महफूज रखने का दायित्व पुलिस का है. तेलंगाना की डॉक्टर बेटी के साथ जो कुछ भी हुआ उसके लिए भी लोगों के निशाने पर पुलिस रही लेकिन आज जब आरोपियों के एनकाउंटर की खबर आई तो लोगों का गुस्सा पुलिस के लिए प्यार में बदल गया. देश भर से तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई को जायज ठहराया जाने लगा. हालांकि एनकाउंटर सही है या गलत ये जांच के बाद सामने आएगा लेकिन पुलिस पर पब्लिक का प्यारा आज कैसे उमड़ा.
और देखें






























