एक्सप्लोरर
BJP की हार पर Ramdas Athawale बोले-'Shaheen Bagh के मुद्दे ने बैकफायर किया' । Delhi Election Results
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर शुरूआती रुझानों में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया है. दिल्ली में इस बार कुल 672 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें 593 पुरुष और 79 महिला उम्मीदवार हैं. NDA के नेता रामदास अठावले ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जैसे नतीजों की उम्मीद थी वैसे नहीं आए. दिल्ली के लोगों को लगा कि अगर केजरीवाल नहीं आता तो हमको मुफ्त सुविधाएं नहीं मिलेगी. शाहीन बाग के मुद्दे ने भी बैकफायर किया. मुसलमानों ने बीजेपी को वोट नहीं दिया जिसका नतीजों में नुकसान हुआ. दिल्ली के लोग अब भी नरेंद्र मोदी के साथ हैं. राहुल गाँधी और कांग्रेस को तो जनता ने नकार दिया है.
#DelhiElectionResults2020 #DelhiElections2020 #ABPResults
#DelhiElectionResults2020 #DelhiElections2020 #ABPResults
और देखें

रुमान हाशमी, वरिष्ठ पत्रकार
Opinion




















