एक्सप्लोरर
Lockdown 4.0 आ रहा है और 20 लाख करोड़ का Economic Package पैकेज भी | With Sumit Awasthi
कोरोना वायरस को लेकर देश के नाम अपने पांचवें संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन के चौथे चरण का एलान किया. उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी 18 मई से पहले दी जाएगी. उन्होंने कहा कि ये लॉकडाउन नए नियमों वाला होगा. पीएम मोदी ने कहा कि लॉकडाउन का चौथा चरण पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा. राज्यों से हमें जो सुझाव मिल रहे हैं, उनके आधार पर लॉकडाउन 4 से जुड़ी जानकारी भी आपको 18 मई से पहले दी जाएगी. पीएम मोदी ने करीब 33 मिनट का भाषण दिया. इसमें उन्होंने बीस लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का एलान किया. PM Modi के भाषण की बड़ी बातों का विश्लेषण देखिए Sumit Awasthi के जरिए
और देखें






























