एक्सप्लोरर
Hathras Case: अधिकारियों से परिवार ने रो-रोकर बताया पूरा हाल,DM के रवैये की शिकायत की
DGP एच सी अवस्थी और अपर प्रमुख सचिव से पीड़ित परिवार ने सवाल किया है कि हमारी बेटी का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार क्यों किया गया. साथ ही डीएम के रवैये की शिकायत भी की. दोनों ने बात करने करने दोषियों को सजा दिलाने का आश्वासन दिया है. पीड़िता की भाभी ने अधिकारियों से मुलाकात के बाद कहां कि हमारे सवालों के जवाब नहीं मिलेंगे तब तक कोई मांग मंजूर नहीं है. पीड़िता के भाई ने कहा कि हमने अधिकारियों के कहा कि शव की एक तस्वीर ही दिखा देते जिससे हम घर पर श्रद्धांजलि दे देते. उन्होंने कहा कि वक्त को तो अब पीछे नहीं ले जा सकते, एसआईटी की टीम आएगी और आपसे बात करेंगे.
और देखें






























