एक्सप्लोरर
किसानों के ट्रैक्टर मार्च की ग्राउंड रिपोर्ट | Farmers Protest
पिछले 43 दिनों से किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं. कृषि कानून के खिलाफ उनका आंदोलन जारी है. सरकार से कई दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान निकला नहीं है. दिल्ली में अलग-अलग बॉर्डर पर किसानों ने आज ट्रैक्टर मार्च निकाला है. इसके ज़रिए किसान शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि आज का ट्रैक्टर मार्च 26 जनवरी की झांकी है. 26 जनवरी को जब पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा होगा उस दिन इसे भी बड़ी संख्या में ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा. किसानों का कहना है कि आज का ट्रैक्टर मार्च उसी का रिहर्सल है.
और देखें

रुमान हाशमी, वरिष्ठ पत्रकार
Opinion




















