Delhi News: दिल्ली में छेड़खानी करने का किया विरोध तो युवक को उतारा मौत के घाट | ABP News
उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में एक लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. घटना से कुछ देर पहले आरोपी ने राहुल नामक युवक को चेतावनी दी थी मैं तुझे देख लूंगा. उसके कुछ देर बाद आरोपी सलमान और अरबाज वापस आया और राहुल पर चाकुओं से उसके गर्दन पर हमला बोल दिया. इस हमले में गंभीर रूप से घायल राहुल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. यह घटना दिल्ली के नंद नगरी इलाके के सुंदर एच-ब्लॉक पार्क में शुक्रवार की रात साढ़े 9 बजे की है. राहुल को लड़की से छेड़छाड़ की सूचना किशन कुमार ने दी थी. किशन ने पुलिस को बताया कि सलमान और अरबाज नाम के दो लड़के एक लड़की को परेशान कर रहे थे. जिस पर उन्होंने दोनों भाइयों को डांटा और वहां से जाने को कहा.






























