एक्सप्लोरर
मजदूरों की बस पर योगी और प्रियंका गांधी में घमासान
मजदूरों की घर वापसी को लेकर सियासत तेज हो गई है और आमने सामने हैं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी औऱ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. प्रियंका गांधी ने मजदूरों को ले जाने के लिए 1 हजार बसें देने की बात कही थी और इसके लिए योगी सरकार से अनुमति मांगी थी. अब कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यूपी सरकार ने आज सुबह 10 बजे तक सभी बसों को लखनऊ हैंडओवर करने को कहा है जो की संभव नहीं है. यूपी सरकार की तरफ से प्रियंका गांधी के कार्यालय को चिट्ठी लिखकर बसों और ड्राइवरों से जुड़े सभी कागजात जमा कराने को कहा गया है...इन सियासी तकरार के बीच बेबस मजदूर यूपी बॉर्डर पर घर वापसी के इंतजार में हैं.
और देखें
























