एक्सप्लोरर
Ballia Firing Case: BJP विधायक को जान से बड़ी जाति क्यों है? देखिए बड़ी बहस
यूपी के बलिया में सरेआम गोली चलाकर एक शख्स को मौत के घाट उतारने वाला आरोपी धीरेंद्र सिंह अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है. पचास घंटे से ज्यादा वक्त हो चुके हैं, आरोपी वीडियो जारी कर सफाई पेश कर रहा है, लेकिन पुलिस उस तक नहीं पहुंच पा रही. आखिर कौन बचा रहा है धीरेंद्र सिंह को.
बलिया के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र इस मामले में पीड़ित पक्ष के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कराने की बात कह रहे हैं... इसके लिए वो आमरण अनशन तक करने को तैयार हैं... उनका कहना है कि आरोपी पक्ष के लोगों के साथ हुई हिंसा पर भी केस दर्ज होना चाहिए. आज वो आरोपी के परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचे थे, तो उनके आंसू निकल पड़े. लेकिन अभी तक वो पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचे. पीड़ित परिवार अब भी डरा हुआ है... वो सीबीआई जांच की मांग कर रहा है. इस बीच विधायक सुरेंद्र सिंह खुलेआम जाति का नारा बुलंद करने लगे हैं... उन्होंने साफ कह दिया है कि वो क्षत्रिय हैं और उनकी सियासत भी इसी के इर्द-गिर्द है.... तो बड़ा सवाल ये है कि क्या जान से बड़ी है जाति?

और देखें

रुमान हाशमी, वरिष्ठ पत्रकार
Opinion