एक्सप्लोरर
Ladakh के बाद Arunachal सीमा पर चीन बढ़ा रहा अपनी सेना
पूर्वी लद्दाख के बाद चीन अब अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर अपनी तैनाती बढ़ा रहा है. इंटेलिजेंस एजेंसियों ने सरकार को रिपोर्ट दी है कि चीन की पीएलए यानी वहां की सेना अरुणाचल प्रदेश से सटी सीमा पर सैनिकों की तादाद को बढ़ा रही है. इस रिपोर्ट में खासतौर पर अरुणाचल प्रदेश के सुबांसरी इलाके के ठीक सामने वाले तिब्बत के लुंग पीएलए में एक नया हैलिपैड तैयार करने की बात है.
और देखें

























