एक्सप्लोरर
हापुड़: पानी से भरी सड़क पर चलने को मजबूर हुए विधायक
बारिश के मौसम में ज़्यादातर जगह सड़कों पर पानी जमा हो जाता है. लोग उसी पानी में चलने को मजबूर हो जाते हैं लेकिन यूपी के हापुड़ में लोगों ने अपने विधायक को भी उसी पानी से भरे सड़क पर चलने को मजबूर कर दिया. हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर से बीजेपी विधायक कमल सिंह मलिक को गांव के लोगों ने हाथ पकड़कर पानी में चलने को मजबूर कर दिया. बीजेपी विधायक जब ढोलपुर गांव पहुंचे तो वहां की सड़क पानी से भरी थी. लोगों ने विधायक को भी उसी सड़क पर चलने के लिए कहा जिसके बाद विधायक दो बार पैदल उस सड़क पर चले. इस मामले का वीडियो वायरल हो रहा है.
न्यूज़
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
और देखें
























