Devendra Fadnavis Exclusive: Sajjad Nomani से देवेंद्र का सवाल, 'आप कोन सा वोट जिहाद चाहते हो'?
Maharashtra Assembly Election 2024: ध्रुवीकरण के लग रहे आरोपों के बीच बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा कि वह अपने भाषणों में ज्यादातर विकास की ही बात करते हैं. एबीपी न्यूज की मेघा प्रसाद से बातचीत में देवेंद्र फडणवीस ने यह दावा भी किया कि महायुति को पूर्ण बहुमत मिलेगा और उसे शरद पवार या फिर उद्धव ठाकरे के समर्थन की जरूरत नहीं पड़ेगी. एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में फडणवीस ने महायुति के सीएम चेहरे पर भी अपनी राय जाहिर की. अगर 23 नवंबर को बहुमत नहीं मिला तो क्या शरद पवार का समर्थन लेंगे, क्या उद्धव ठाकरे की वापसी होगी? देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमें इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी. महाराष्ट्र की जनता निर्णायक बहुमत देगी. उनका सहयोग लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी और इसका सवाल ही नहीं उठता.




























