बजट पर बवाल.. 'विज्ञापन' पर सवाल! | Delhi Budget 2023 | AAP | BJP | abp News
Delhi Budget 2023: दिल्ली विधानसभा के सदन में दिल्ली सरकार के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत (Kailash Gehlot) ने सोमवार को आउटकम बजट पेश किया था. जिसमें उन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष में सरकार द्वारा घोषित की गई योजनाओं के प्रगति और पूर्णता का ब्यौरा पेश किया था. इसके बाद मंगलवार को दिल्ली का वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया जाना था. दिल्ली के लोगों को इसका इंतजार भी था, लेकिन सोमवार रात अचानक मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक निजी टीवी चैनल पर दिए इंटरव्यू में कहा कि 21 मार्च को दिल्ली का बजट पेश नहीं हो पायेगा. इसका ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने उनके बजट को पास नहीं किया है.

























