UP के Bijnor में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश, भगवा साफा बांधकर दो मजारों पर तोड़फोड़
यूपी (UP) के बिजनौर (Bijnor) में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, यूपी पुलिस का कहना है कि बिजनौर में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रची गई थी, पुलिस का दावा है कि फौरन कार्रवाई नहीं होती दो बड़ा बवाल हो सकता था. क्या भगवा साफा पहनकर रची गई सामाजिक माहौल को बिगाड़ने की साजिश... यूपी के बिजनौर से गिरफ्तार दो आरोपियों की करतूत ने ये सवाल खड़ा कर दिया है. हुआ ये कि कल भगवा साफा पहनकर दो भाइयों ने बिजनौर में तीन मजारों को नुकसान पहुंचाया...सावन का महीना चल रहा है इसलिए ये सवाल उठा कि क्या ये कोई साजिश है ? यूपी की तमाम जांच एजेंसियां पूछताछ करके इस साजिश के शक का सच जानने में जुट गई है.
























