Breaking News: Jammu Kashmir के उधमपुर जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ | ABP News
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में शनिवार (10 अगस्त 2024) को जो दो जवान घायल हुए थे, वे अब शहीद हो चुके हैं. आर्मी की ओर से बताया कि एक जवान और 2 नागरिक अभी भी घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है. अनंतनाग जिले के कोकरनाग के अहलान इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी.एक अधिकारी ने बताया, "पुलिस और सुरक्षा बलों की एक टीम ने एक विशेष इनपुट पर अहलान में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया." उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. इससे मुठभेड़ शुरू हो गई. जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के लिए सुरक्षा बल आतंकवादियों, उनके समर्थकों और उन्हें पनाह देने वालों को निशाना बना रहे हैं.




















