Baba Bageshwar Exclusive Interview: बाबा बागेश्वर ने बता दी Kamal Nath के हारने की वजह! | ABP News
कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल बीजेपी पर राम मंदिर से राजनीतिक लाभ लेने के आरोप लगा रही हैं. एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान जब बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से सवाल किया गया तो उन्होंने भी अपनी प्रतिक्रिया इस पर दी. आइए जानते हैं धीरेंद्र शास्त्री ने इंटरव्यू के दौरान क्या कुछ कहा. एबीपी न्यूज़ की तरफ से पंडित धीरेंद्र शास्त्री से सवाल किया गया कि बीजेपी राम मंदिर का लाभ ले रही है? इस पर बाबा बागेश्वर ने कहा, "बीजेपी राजनीति कर रही है या नहीं ये मैं नहीं कह सकता. राजीव गांधी ने राम मंदिर का ताला खुलवाया था, इस पर कहा कि वो धन्यवाद के पात्र हैं. हम किसी के समर्थक नहीं हैं. हम तो राम के समर्थक हैं."



















