Arvind Kejriwal Arrest: संसद परिसर में केजरीवाल की गिरफ्तारी के दूसरे दिन हंगामा | Breaking News
दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई हैं. बुधवार (26 जून, 2024) को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (CBI) ने उन्हें तीन दिन की रिमांड पर ले लिया और राउज एवेन्यू कोर्ट 29 जून को इस पर सुनवाई करेगा. सीएम केजरीवाल को सीबीआई ने आबकारी मामले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में बुधवार (26 जून, 2024) को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले से ही जुड़े ईडी के एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वह पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं. कोर्ट ने सीबीआई की अर्जी पर केजरीवाल को बुधवार को तीन दिन के लिए हिरासत में भेज दिया. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने दलील दी कि सारे आरोप झूठे हैं.





















