Arvind Kejriwal Arrest: जेल में बंद केजरीवाल को लेकर ED के दावों में कितनी सच्चाई? Explained | Delhi
ईडी ने आज अदालत में जो कहा उससे जेल के भीतर केजरीवाल की डायट पर विवाद छिड़ गया है. ईडी ने दावा किया कि केजरीवाल बेल हासिल करने के लिए, अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं. ईडी ने अदालत को जानकारी दी है, कि घर का खाना खाने से अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल बढ़ता जा रहा है. कोर्ट से ईडी ने कहा है कि केजरीवाल ऐसी चीजें खा रहे हैं, जिससे उनका शुगर लेवल और बढ़े, ऐसा वो जानबूझ कर कर रहे हैं. वो स्वास्थ्य के लिए हानिकरक डायट ले रहे हैं. ताकि मेडिकल इमरजेंसी के हालात पैदा हो जाए, और मेडिकल ग्राउंड पर उन्हें बेल मिल जाए. ईडी ने कोर्ट में केजरीवाल की सेहत और उनके खाने पीने की डीटेल्ड जानकारी दी है. ईडी ने बताया है कि अरविंद केजरीवाल टाइप टू डायबिटीज के मरीज हैं, जिसमें ब्लड शुगर लेवल हाई बना रहता है और उसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है.
























