Afghanistan: दुनिया भर में चर्चा बटोरने वाली रोबोटिक्स की छात्राओं ने भी छोड़ा देश
तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान अंधकार की तरफ जा रहा है. अपने भविष्य को बचाने के लिए लोग भाग रहे हैं. अब ताजा खबर ये है कि रोबोटिक्स में दुनियाभर में चर्चा बटोरने वाली अफगानी छात्राएं भी अफगानिस्तान छोड़कर कतर चली गई हैं. ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक सभी छात्राएं कतर जा चुकी हैं. छात्राओं की उम्र पंद्रह से अठारह साल के बीच है. लैंडमाइन डिटेक्टर और कार के पार्ट्स की मदद से कम लागत में वेंटिलेटर बनाकर इन छात्राओं ने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी थीं. अमेरिका में 2017 में हुए पहले वर्ल्ड रोबोटिक ओलंपियाड में भी इन छात्राओं ने हिस्सा लिया है. दोहा में मौजूद ये छात्राएं अब अपने भविष्य को लेकर फैसला करेंगी
























