एक्सप्लोरर
जानिए कितना ताकतवर और घातक है Apache ? पूरी खूबी जानिए
मंगलवार को अमेरिकी अटैक हेलीकॉप्टर, अपाचे को पठानकोट एयरबेस पर सैन्य-परंपरा से भारतीय वायुसेना में शामिल कर लिया गया. इस दौरान अपाचे हेलीकॉप्टर्स ने शानदार फ्लाई पास्ट का भी आयोजन किया और अपनी ताकत से रूबरू कराया.
इस दौरान अपाचे हेलीकॉप्टर में लगी मिसाइलें, गन और रडार का भी प्रदर्शन किया. आपको बता दें कि अपाचे हेलीकॉप्टर में हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल, हैलफायर लगी हुई है. कुल आठ हैलफायर मिसाइल एक अपाचे हेलीकॉप्टर में लग सकती हैं. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर एयर टू एयर यानि हवा से हवा में मार करने वाली स्टिंगर मिसाइल से भी अपाचे को लैस किया जा सकता है.
इन हेलीकॉप्टर्स में 70 एमएम के 19-19 हाएड्रा रॉकेट के दो पॉड को भी लगाया गया है. खास तौर से लगी 30 एमएम कैनन-गन से एक साथ 1200 राउंड फायर किए जा सकते हैं.
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
आईपीएल 2026
साउथ सिनेमा

प्रेम कुमारJournalist
Opinion



























