कश्मीर के मुद्दे पर इमरान खान ने मानी हार, दुनिया से वैसा समर्थन नहीं मिला जैसा मिलना चाहिए था
रूस के टीवी चैनल 'रशिया टुडे' को दिए इंटरव्यू में इमरान खान ने कहा है कि कश्मीर को लेकर दो परमाणु ताकत वाले देश आमने सामने हैं. हालांकि इमरान खान ने माना है कि पाकिस्तान भारत के साथ युद्ध में हार सकता है. इमरान ने माना है कि कश्मीर के मसले पर दुनिया से वैसा समर्थन नहीं मिला जैसा मिलना चाहिए था.
इमरान खान ने कहा, "जब दो परमाणु सशस्त्र देश एक पारंपरिक युद्ध लड़ते हैं तो इसकी परिणीति परमाणु युद्ध में होने की पूरी संभावना है. अगर मैं कहूं कि पाकिस्तान पारंपरिक युद्ध में हार रहा हो और अगर एक देश दो विकल्पों के बीच फंस गया है तो आप या तो आत्मसमर्पण करेंगे या अपनी स्वतंत्रता के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे. मुझे पता है कि पाकिस्तान स्वतंत्रता के लिए अंतिम सांस तक लड़ेगा, जब एक परमाणु संपन्न देश अंतिम सांस तक लड़ता है तो परिणाम भयावह होते हैं."




























