बड़ी बहस: क्या कश्मीर में आतंकवाद का डर दिखा बिहार जीतना चाहती है BJP? | Bihar Election 2020
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोर शोर से चुनाव प्रचार करने में जुटी हुई हैं. इसी क्रम में जिले के महनार में जेडीयू प्रत्याशी के समर्थन में व्यापक जनसभा का आयोजन किया गया. चुनावी सभा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, हरिहर सहनी और एनडीए के कई नेता मंच पर मौजूद रहे.
इस दौरान नित्यानंद राय ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की हार बिहार को कश्मीर बना देगी और सारे आतंकी बिहार में पनाह ले लेंगे. उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बिहार में आ गई तो कश्मीर से जिस आतंकवादी का हम सफाया कर रहे हैं, वो बिहार की धरती पर पनाह ले लेंगे. विपक्ष सत्ता पाने के लिए आतंकवादियों और पकिस्तान से भी समझौता कर सकती है.
टॉप हेडलाइंस
























