एक्सप्लोरर
कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, इन वादों पर हो रहा है विवाद
कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया. कांग्रेस के इस घोषणा पत्र में न्यूनतम आय, रोजगार और किसानों को लेकर तमाम वादे किए गए हैं. कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में न्याय योजना के तहत 20 करोड़ गरीबों को 72 हजार रुपये सालाना देने का वादा किया है. साथ ही मार्च 2020 तक 22 लाख खाली सरकारी पदों को भरने का वादा किया है. कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी होते ही बीजेपी ने इस पर सवाल उठा दिए. बीजेपी ने कांग्रेस को वादों को हवा-हवाई बताते हुए कहा कि इनमें से कई वादे पूरे करना संभव ही नहीं. लेकिन सबसे ज्यादा विवाद कांग्रेस की उस घोषणा पर हो रहा है जिसमें पार्टी ने राजद्रोह का कानून खत्म करने और अफस्पा कानून की समीक्षा करने की बात कही है.
Tags :
Lok Sabha Election 2019और देखें





















