एक्सप्लोरर
जयप्रदा ने नामांकन दाखिल करने से पहले मंदिर और दरगाह में मांगी जीत की मन्नत
लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है. पार्टियों ने राजनीति के माहिर दिग्गजों के साथ-साथ सितारों को भी मैदान में उतारा है. रामपुर लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और फ़िल्म अभिनेत्री जयप्रदा आज अपना नामांकन दाखिल करने वाली हैं. जयप्रदा का आज जन्म दिन भी है. जन्म दिन पर नामांकन करने से पहले जयप्रदा आज सुबह सुबह शिव मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना की इसके बाद वो एक सूफी सन्त की दरगाह में गईं और वहां मज़ार पर मत्था टेक कर मन्नत मांगी. जयप्रदा ने मंदिर और मज़ार दोनों जगह चुनावी लड़ाई में अपनी विजय के लिए दुआ मांगी है.
Tags :
Lok Sabha Election 2019और देखें





















