एक्सप्लोरर
EC ने 19 घंटे पहले ही बंगाल में प्रचार पर लगाई रोक, मोदी सरकार पर फूटा ममता दीदी का गुस्सा
मंगलवार को कोलकाता में अमित शाह की रैली में हिंसा और समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा तोड़े जाने के बाद तनाव को देखते हुए चुनाव आयोग ने तय समय से पहले ही प्रचार पर रोक लगाने की घोषणा की है. बंगाल में सातवें चरण में 19 मई को 9 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पहले से तय नियम के मुताबिक प्रचार 17 मई की शाम को खत्म होना था. लेकिन चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक प्रचार आज रात (16 मई) 10 बजे तक ही किया जा सकता है. चुनाव आयोग के इस कदम की टीएमसी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आलोचना की है. बुधवार को ममता ने कहा कि यह आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपहार दिया है जो ‘अभूतपूर्व, असंवैधानिक और अनैतिक’ है. पहले कभी इस तरह का चुनाव आयोग नहीं देखा जो ‘आरएसएस के लोगों से भरा पड़ा’ है.
Tags :
Lok Sabha Election 2019और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
बॉलीवुड
क्रिकेट


























