एक्सप्लोरर
दिल्ली और हरियाणा में AAP-कांग्रेस का हुआ गठबंधन- सूत्र
लोकसभा चुनाव की चर्चा जब से शुरू हुई है तबसे लगातार ये सस्पेंस बना हुआ है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच समझौता होगा या नहीं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन पर बात बन गई है. सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी चार और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली और दक्षिण दिल्ली से आम आदमी पार्टी का चुनाव लड़ना तय है. जबकि चांदनी चौक, नई दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली की चार सीटों में से कोई तीन सीटें कांग्रेस को मिलेगी और एक सीट आम आदमी पार्टी के पास जाएगी.
Tags :
Lok Sabha Election 2019और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
इंडिया
क्रिकेट























