एक्सप्लोरर

अयोध्या: फैसले से पहले हलचल तेज, गृह मंत्रालय ने राज्यों से अलर्ट रहने को कहा, UP में सुरक्षा बेहद कड़ी

अयोध्या विवाद पर फैसला कभी भी आ सकता है. 17 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रिटायर हो रहे हैं इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि फैसला इससे पहले ही आ सकता है.

लखनऊ: देश के सबसे बड़े मुकदमे में फैसले की उल्टी गिनती चल रही है. कभी भी अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ सकता है. फैसले के बाद कहीं किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए हर स्तर पर एहतियात बरते जा रहे हैं. गृह मंत्रालय ने भी सभी राज्यों को अलर्ट जारी किया है. वहीं, पूरे उत्तर प्रदेश में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है. पीएम मोदी की अपील के बाद  सांप्रदायिक सौहार्द ना बिगड़े, इसलिए अयोध्या समेत पूरे उत्तर प्रदेश में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है.

देश में कहीं भी न हो कोई अप्रिय घटना- गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए जाएं. देश में कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं होनी चाहिए. गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश में अर्धसैनिक बलों के चार हजार जवान भेजे हैं. अयोध्या समेत यूपी के सभी जिलों में पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है. कहीं फ्लैग मार्च हो रहा है तो कहीं पुलिस लोगों से संवाद कर उनसे शांति बनाए रखने की अपील कर रही है.

कई जिलों में पुलिस हाई अलर्ट पर

यूपी की योगी सरकार भी अयोध्या पर फैसले से पहले एहतियातन कदम उठा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल यूपी के सभी जिलों के डीएम और एसएसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की और निर्देश दिए. अयोध्या, समेत इटावा, एटा, सुल्तानपुर, गोरखपुर, प्रतापगढ़ जिले में पुलिस हाई अलर्ट है. कई जिलों में पुलिस दंगे और बलवा की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल कर रही है. कई जगहों पर फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है.

अयोध्या के चप्पे-चप्पे पर ड्रोन कैमरे से नजर

अयोध्या के चप्पे-चप्पे पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है तो कानपुर में तो एयरबलून के सहारे 100 फीट ऊपर कैमरा लगाकर कर हर इलाके पर नजर रखी जा रही है.

बता दें कि अयोध्या विवाद पर फैसला कभी भी आ सकता है. 17 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रिटायर हो रहे हैं इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि फैसला इससे पहले ही आ सकता है.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: शिवसेना के विधायक होटल में जमे, सरकार नहीं बनी तो लग जाएगा राष्ट्रपति शासन

दिल्ली: आज भी जारी रहेगी वकीलों की हड़ताल, पुलिस अधिकारियों पर हमले के दो नए वीडियो सामने आए

पाकिस्तानी पैंतरे के बाद भारत ने किया साफ, करतारपुर गलियारे के लिए बनी रहेगी पासपोर्ट की अनिवार्यता

Ind Vs Ban: रोहित शर्मा ने खेली कप्तानी पारी, टीम इंडिया ने बांग्लादेश को दूसरे टी-20 में दी शिकस्त
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Parliament Monsoon Session LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget