एक्सप्लोरर

Transfer of Driving License: ड्राइविंग लाइसेंस का ट्रांसफर कराना है तो जानिए क्या हैं प्रोसेस और नियम

Transfer of Driving License: आरटीओ ऑफिस से ड्राइविंग लाइसेंस का ट्रांसफर कराने के लिए सभी जरूरी जानकारी आपको यहां मिल सकती हैं.

Transfer of Driving License: भारत में एक राज्य से दूसरे राज्य में ड्राइविंग करने के लिए लाइसेंस की परमिशन होना जरूरी है. इस परमिशन को लेने के लिए कुछ स्टेप्स हैं. जिन्हें जानना ड्राइविंग करने वालों के लिए अनिवार्य है. परमिशन लेने के लिए जो जरूरी स्टेप्स हैं, आइए जानते हैं.

स्टेप 1:  एनओसी सर्टिफिकेट 

जिस राज्य ने आपको पहले ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया है, उसी राज्य के रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (आरटीओ) से, नो ऑबजेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) लें. इस सर्टिफिकेट से आपको अपने राज्य की ओर से दूसरे राज्यों में ड्राइव करने की इजाजत मिल जाएगी.

स्टेप 2:  जरूरी डॉक्यूमेंट्स ले जाना न भूलें

  • ऑरिजिनल ड्राइविंग लाइसेंस, जो कि आपके राज्य से मिला हुआ है  
  • दूसरे राज्यों में ड्राइविंग परमिशन के लिए कुछ दस्तावेजों को ले जाना जरूरी है. आरटीओ की वेबसाइट से एक एपलीकेशन फॉर्म लेना है. जिस राज्य की आपको यात्रा करनी है, उस राज्य के लिए आपको यह फॉर्म लेना है.
  • घर के पते की जानकारी के लिए डॉक्यूमेंट्स, इसके लिए आप आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट का उपयोग कर सकते हैं.
  • उम्र की जानकारी के लिए, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट या दसवीं की मार्कशीट का प्रयोग कर सकते हैं.
  • साथ ही 5-6 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • इसके अलावा आरटीओ की जानकारी के मुताबिक, जो डॉक्यूमेंट आपके राज्य से संबंधित हों, उन्हें भी साथ रखें.

स्टेप 3:  आरटीओ ऑफिस

जिस राज्य के लिए ड्राइविंग लाइसेंस का ट्रांसफर चाहिए, उस राज्य के आरटीओ ऑफिस पहुंचे और एप्लीकेशन फॉर्म को सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ जमा करें.

स्टेप 4:  भुगतान राशि जमा करें

ड्राइविंग लाइसेंस के ट्रांसफर की परमिशन के लिए जो फीस जमा करनी है, उसका भुगतान करें. यह राशि राज्यों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है.

स्टेप 5:  ड्राइविंग टेस्ट 

अगर राज्य का आरटीओ ऑफिस ड्राइविंग टेस्ट की डिमांड रखता है, तो लाइसेंस लेने के लिए ड्राइविंग टेस्ट देना अनिवार्य होगा. यदि आपने ड्राइविंग टेस्ट पास कर लिया, तभी आपको ड्राइविंग लाइसेंस दिया जाएगा.

स्टेप 6:  ट्रांसफर्ड ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करें

इन सभी स्टेप्स को पूरा करने के बाद, अगर आपका एपलीकेशन स्वीकार हो जाता है, तब आप आरटीओ ऑफिस से अपना ट्रांसफर्ड ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं.

इन सभी स्टेप्स को फॉलो करके, किसी दूसरे राज्य से ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त किया जा सकता है. यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि यह प्रोसेस हर राज्य के लिए अलग-अलग हो सकता है. 

ये भी पढ़ें

Corporate Filings: कॉरपोरेट जगत के इन लोगों के लिए आधार होगा अनिवार्य, हर कदम पर पड़ेगी जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे का फैसला, तूफान 'अर्णब' के कारण दर्जनों एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल
रेलवे का फैसला, तूफान 'अर्णब' के कारण दर्जनों एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल
पेंशनर्स की भी हुई मौज, DR में बढ़ोतरी से बुजुर्गों को कितना फायदा मिलेगा?
पेंशनर्स की भी हुई मौज, DR में बढ़ोतरी से बुजुर्गों को कितना फायदा मिलेगा?
बड़ी खबर: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मोदी सरकार ने मंजूर किए 10016 करोड़
बड़ी खबर: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मोदी सरकार ने मंजूर किए 10016 करोड़
परिवार को ट्रेन के टॉयलेट में नहीं मिला पानी, रेलवे भरेगा 15000 का हर्जाना
परिवार को ट्रेन के टॉयलेट में नहीं मिला पानी, रेलवे भरेगा 15000 का हर्जाना

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget