एक्सप्लोरर

Corporate Filings: कॉरपोरेट जगत के इन लोगों के लिए आधार होगा अनिवार्य, हर कदम पर पड़ेगी जरूरत

Aadhaar Update: अभी विधायी फाइलिंग प्रणाली के अपग्रेडेशन का काम चल रहा है. इस काम को साल के अंत तक पूरा किया जा सकता है, उसके बाद बदलाव लागू होंगे...

आधार (Aadhaar) आज के समय में कई काम के लिए जरूरी हो गया है. इससे कई जरूरी काम आसान हो गए हैं और सरकार के लिए भी यह काफी मददगार साबित हुआ है. सरकार को तो सुरक्षा बढ़ाने और भ्रष्टाचार कम करने में भी आधार से मदद मिली है. यही कारण है इसका इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है. अब कॉरपोरेट जगत से जुड़े लोगों को भी हर कदम पर आधार की जरूरत पड़ सकती है. सरकार कॉरपोरेट फाइलिंग के लिए आधार को जरूरी बनाने की तैयारी में है.

ऐसे करना होगा वेरिफिकेशन

सरकार की योजना है कि डेजिग्नेटेड डाइरेक्टर्स और विधायी दस्तावेजों की फाइलिंग का काम करने वाले कंपनी सेक्रेटरी जैसे पेशेवरों के लिए आधार बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन को अनिवार्य बनाया जाए, ताकि विधायी दस्तावेजों की फाइलिंग को ज्यादा सुरक्षित बनाया जा सके और साथ ही लोगों की जवाबदेही तय हो सके.

इन लोगों के लिए बदलाव

मिंट की एक खबर में मामले से जुड़े लोगों के हवाले से बताया गया है कि यह शर्त उन लोगों पर लागू होगी, जो एमसीए21 वेबसाइट (Ministry Of Corporate Affairs) पर बिजनेस यूजर के रूप में रजिस्टर्ड हैं तथा जिनके पास कंपनी की ओर से दस्तावेज व अन्य फॉर्म फाइल करने का अधिकार है. खबर में यह भी दावा किया गया है कि एक बार जब वेबसाइट के अपग्रेडेशन का काम पूरा हो जाएगा, तब बदलाव पर अमल हो सकता है.

सिस्टम हो रहा है अपग्रेड

अभी विधायी फाइलिंग प्रणाली के अपग्रेडेशन का काम चल रहा है. वेबसाइट का जारी यह अपग्रेड इस साल पूरा हो सकता है. इसका उद्देश्य फाइलिंग करने वालों के लिए ऑथेंटिकेशन की जरूरतों को कड़ा बनाना है. इसके लिए पहले से केवाईसी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया लागू है.

बदलाव से होंगे ये काम

केवाईसी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया यूनिक डिजिटल सिग्नेचर, परमानेंट अकाउंट नंबर यानी पैन अथवा डाइरेक्टर आइडेंटिफिकेशन नंबर्स यानी डिन पर आधारित होता है. अभी फाइलिंग करने वालों के लिए यह अनिवार्य है. अब इसके लिए आधार ऑथेंटिकेशन को जरूरी बनाने की योजना पर काम चल रहा है. इससे फाइलिंग की सुरक्षा तो बढ़ेगी ही, फाइलिंग की प्रक्रिया भी आसान होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: बैंकों के डूबने से इस कंपनी को तगड़ा फायदा, भारत की जीडीपी से 3 गुणा हो गई संपत्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget