एक्सप्लोरर

Train Cancelled: ट्रेन से जाने वाले हैं तो ज़रा ठहर जाइए, रेलवे ने कई ट्रेनों को किया कैंसिल, चेक कर लें कहीं आपकी वाली भी तो नहीं शामिल

Train Cancelled: रेलवे ने कई ट्रेनों को किया कैंसिल. अगर आप भी अगले कुछ दिनों में ट्रेन से जाने की प्लानिंग में हैं. तो पहले चेक कर लीजिए इस लिस्ट में कहीं आपकी ट्रेन भी तो नहीं शामिल.  

Train Cancelled: भारतीय रेलवे रोजाना करोड़ों यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाता है. भारतीय रेलवे का नेटवर्क कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैला हुआ है. करोड़ों यात्रियों के लिए रेलवे हजारों ट्रेनें चलाता है. भारत में ज्यादातर लोग ट्रेन के जरिए ही सफर करते हैं. ट्रेन का सफर सुविधा युक्त होने के साथ-साथ सहूलियत भरा भी होता है.

लेकिन कई बार ट्रेन के सफर करने के चलते लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ती है. क्योंकि रेलवे ट्रेनों को कैंसिल कर देता है. और उनके रूट बदल देता है. सितंबर के महीने में भी रेलवे ने मेंटेनेंस के काम के चलते तकरीबन 22 ट्रेनों को कैंसिल किया है. अगर आप भी अगले कुछ दिनों में ट्रेन से जाने की प्लानिंग में हैं. तो पहले चेक कर लीजिए इस लिस्ट में कहीं आपकी ट्रेन भी तो नहीं शामिल.  

नई लाइन जोड़ने के लिए ट्रेनें कैंसिल 

रेलवे लगातार अपने नेटवर्क को मजबूत कर रहा है और देश के दूर-दराज इलाकों तक अपनी पहुंच बना रहा है. रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए रेलवे द्वारा अलग-अलग राज्यों के रेल मंडलों पर नई लाइन जोड़ी जा रही है. हालांकि इस काम के चलते कई बार रेलवे को ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ता है.

तो कई बार ट्रेनों को डाइवर्ट करना होता है. जबलपुर मंडल के सतना स्टेशन पर नई लाइन को शुरू करने का काम किया जा रहा है. जो 16 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक चलेगा. प्री नॉन-इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग के काम की वजह से रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल किया है.  

यह भी पढ़ें: मेट्रो कार्ड के भी अब लद गए हैं दिन, दिल्ली मेट्रो ने जारी किया मल्टीपल जर्नी QR टिकट

इन ट्रेनों को किया कैंसिल

ट्रेन नंबर 11651 जबलपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस- 16 सितंबर से 27 सितंबर तक कैंसिल रहेगी. 

ट्रेन नंबर 11652 सिंगरौली-जबलपुर एक्सप्रेस- 17.सितंबर से 28 सितंबर तक कैंसिल रहेगी. 

ट्रेन नंबर 03225 दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल - 19 सितंबर को कैंसिल रहेगी. 

ट्रेन नंबर  03226 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल- 22 सितंबरको कैंसिल रहेगी. 

ट्रेन नंबर 05293 मुजफ्फरपुर-सिकंदराबाद स्पेशल - 17 सितंबर और 24 सितंबर को कैंसिल रहेगी. 

ट्रेन नंबर 05294 सिकंदराबाद-मुजफ्फरपुर स्पेशल - 19 सितंबर और 26 सितंबर को कैंसिल रहेगी. 

ट्रेन नंबर  07021 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल - 19 सितंबर को कैंसिल रहेगी. 

ट्रेन नंबर 07022 दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल - 20 सितंबर को कैंसिल रहेगी. 

यह भी पढ़ें: आयुष्मान भारत योजना में इन लोगों को मिलेगा 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, ये है तरीका

ट्रेन नंबर 07647 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल - 14 सितंबर और 21 सितंबर को कैंसिल रहेगी. 

ट्रेन नंबर 07648 दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल - 16 सितंबर और 23 सितंबर को कैंसिल रहेगी. 

ट्रेन नंबर 09025 वलसाड-दानापुर स्पेशल- 16 सितंबर और 23 सितंबर को कैंसिल रहेगी. 

ट्रेन नंबर 09026 दानापुर-वलसाड स्पेशल- 17 सितंबर और 24 सितंबर को कैंसिल रहेगी. 

ट्रेन नंबर 09033 उधना-बरौनी स्पेशल - 16 सितंबर, 18 सितंबर, 23 सितंबर और 25 सितंबर को कैंसिल रहेगी. 

ट्रेन नंबर 09034 बरौनी-उधना स्पेशल - 18 सितंबर, 20 सितंबर, 25 सितंबर और 27 सितंबर को कैंसिल रहेगी. 

ट्रेन नंबर 09045 उधना-पटना स्पेशल - 20 सितंबर को कैंसिल रहेगी. 

ट्रेन नंबर 09046 पटना-उधना स्पेशल - 21 सितंबर को कैंसिल रहेगी. 

ट्रेन नंबर 09063 वापी-दानापुर स्पेशल - 17 सितंबर, 20 सितंबर, 21 सितंबर औक 24 सितंबर को कैंसिल रहेगी. 

ट्रेन नंबर 09064 दानापुर-भेस्तान स्पेशल - 19 सितंबर, 22 सितंबर, 23 सितंबर और 26 सितंबर को कैंसिल रहेगी. 

ट्रेन नंबर 09343 डा. अम्बेडकरनगर-पटना स्पेशल - 19 सितंबर को कैंसिल रहेगी. 

ट्रेन नंबर 09344 पटना-डा. अम्बेडकरनगर स्पेशल - 20 सितंबर को कैंसिल रहेगी. 

ट्रेन नंबर 03417 मालदा टाउन-उधना स्पेशल - 15 सितंबर और 22 सितंबर तक कैंसिल रहेगी. 

ट्रेन नंबर 03418 उधना-मालदा टाउन स्पेशल - 17 सितंबर और 24 सितंबर तक कैंसिल रहेगी. 

यह भी पढ़ें: आधार कार्ड में ऑनलाइन अपडेट नहीं करा सकते हैं ये चीजें, जान लीजिए अपने काम की ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cheapest Bags Market: ब्रांडेड बैग्स की सस्ती कॉपी के लिए दिल्ली के किस बाजार से करें शॉपिंग?
ब्रांडेड बैग्स की सस्ती कॉपी के लिए दिल्ली के किस बाजार से करें शॉपिंग?
मां बाप इस्तेमाल कर सकते हैं बच्चे के PPF का पैसा? कोर्ट ने सुनाया फैसला
मां बाप इस्तेमाल कर सकते हैं बच्चे के PPF का पैसा? कोर्ट ने सुनाया फैसला
फ्लाइट में खो गया सामान, 3 दिन तक नहीं मिला, यात्री को मिला भारी मुआवजा
फ्लाइट में खो गया सामान, 3 दिन तक नहीं मिला, यात्री को मिला भारी मुआवजा
सफर खत्म होने के बाद भी वापस मिल सकते हैं टिकट के पैसे, जानिए रेलवे का नियम
सफर खत्म होने के बाद भी वापस मिल सकते हैं टिकट के पैसे, जानिए रेलवे का नियम

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget