एक्सप्लोरर

ट्रेन में इतने साल तक के बच्चों के लिए नहीं लेना पड़ता टिकट, जानें रेलवे के नियम

Indian Railway Rules: रेलवे में छोटे बच्चों का टिकट नहीं लगता है. तो वहीं कुछ बच्चों का हाफ टिकट लगता है. चलिए आपको बताते हैं इससे जुड़े रेलवे के नियम. 

Indian Railway Rules: भारतीय रेलवे से रोज करोड़ों की संख्या में यात्री सफर करते हैं. ज्यादातर यात्री ट्रेन में रिजर्वेशन करवा कर सफर करना पसंद करते हैं. क्योंकि रिजर्व कोच में सफर काफी आरामदायक होता है. और यात्रियों को काफी ज्यादा सुविधाएं मिलती हैं. रिजर्वेशन कोच में सफर करने के लिए लोगों को पहले ही टिकट बुक करवाने होते हैं. लोग ऑनलाइन या ऑफलाइन जिस भी तरीके से चाहे अपनी टिकट करवा सकते हैं. रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से कई नियम बनाए गए होते हैं. इनमें एक नियम टिकट बुकिंग को लेकर के भी है. रेलवे में छोटे बच्चों का टिकट नहीं लगता है. तो वहीं कुछ बच्चों का हाफ टिकट लगता है. चलिए आपको बताते हैं रेलवे में यात्रा करने वाले किन बच्चों का टिकट नहीं लगता. क्या हैं इसे लेकर रेलवे के नियम. 

इन बच्चों के लिए नहीं लेना होता टिकट

भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक कुछ बच्चे मुफ्त सफर कर सकते हैं. रेलवे की ओर से इन बच्चों के लिए टिकट को लेकर छूट दी गई है. यानी इन बच्चों के लिए यात्रा करते वक्त टिकट नहीं लेना होता. अगर आपके साथ 1 साल से लेकर 4 साल तक का कोई बच्चा सफर कर रहा है. तो उसके लिए आपको अलग से टिकट लेने की जरूरत नहीं है. वह फ्री में ही सफर कर सकता है. 

यह भी पढ़ें: कल से दिल्ली के इस स्टेशन से मिलेगी मेरठ तक चलने वाली 'नमो भारत ट्रेन', जानें किराया, स्टॉपेज से लेकर टाइमिंग

इन बच्चों का लगता है हाफ टिकट

जहां रेलवे के नियम के मुताबिक 1 साल से लेकर 4 साल तक के बच्चों का टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होती. तो इस उम्र से कुछ उम्र से ज्यादा के बच्चों के लिए पूरी टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होती. रेलवे के नियमों के बताओ 5 साल से लेकर 12 साल तक के बच्चे के लिए आप हाफ टिकट खरीद सकते हैं. लेकिन इसमें आपको बच्चे के लिए सीट नहीं दी जाएगी. अगर आप उसके लिए एक अलग से पूरी सीट लेना चाहते हैं. तो फिर आपको पूरी टिकट के पैसे देने पडेंगे. 

यह भी पढ़ें: अचानक से जरूरत पड़ जाए तो इस तरह निकाल सकते हैं पीएफ खाते का पैसा, जानें पूरी प्रक्रिया

बिना टिकट सफर करने पर जुर्माना

भारत रेलवे यात्रियों के लिए टिकट को लेकर सख्त नियम है. यानी कोई भी यात्री बिना टिकट यात्रा नहीं कर सकता. अगर किसी यात्री को टीटीई बिना टिकट के यात्रा करता हुआ पाता है. तो उसे 250 रुपये का जुर्माना वसूला जाता है. इसके अलावा एक फाइन और लगाया जाता है. जिसमें ट्रेन के सफर शुरू करने के स्टेशन से लेकर जिस स्टेशन पर आप पकड़े गए हैं उस स्टेशन तक का किराया शामिल होता है.

यह भी पढ़ें: क्या शादी के बाद भी पिता की संपत्ति पर मिलता है बेटी को हक, जानें इसे लेकर कानून

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या चलती ट्रेन की चेन कभी भी खींच सकते हैं यात्री? जानें रेलवे के नियम
क्या चलती ट्रेन की चेन कभी भी खींच सकते हैं यात्री? जानें रेलवे के नियम
रक्षा बंधन से पहले पोस्ट ऑफिस ने बढ़ाए रेट, स्पीड पोस्ट के बदले नियम
रक्षा बंधन से पहले पोस्ट ऑफिस ने बढ़ाए रेट, स्पीड पोस्ट के बदले नियम
ट्रेन में अपर बर्थ मिली? इस तरीके से पा सकते हैं लोअर बर्थ, जानें
ट्रेन में अपर बर्थ मिली? इस तरीके से पा सकते हैं लोअर बर्थ, जानें
Smart Card: 1 अगस्त से बदल जाएगा 'पिंक सहेली कार्ड', सरकार ने किया नियमों में बदलाव
1 अगस्त से बदल जाएगा 'पिंक सहेली कार्ड', सरकार ने किया नियमों में बदलाव

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget