एक्सप्लोरर

अगर याद नहीं आधार कार्ड से कौन सा नंबर है लिंक, तो इस तरह कर सकते हैं पता

Aadhar Card Mobile Number Linked: जब भी किसी काम के लिए ऑथेंटिकेशन देते हैं तब उस नंबर पर ओटीपी आता है. अगर आप भूल गए आपके आधार कार्ड में कौन सा नंबर लिंक है. तो इस तरह आप पता लगा सकते हैं. 

Aadhar Card Mobile Number Linked: दुनिया के हर देश में नागरिकों के लिए कुछ ना कुछ वैध दस्तावेज रखने जरूरी होते हैं. जिनसे उस देश के नागरिकों को पहचान मिलती है. भारत में बहुत सारे दस्तावेज ऐसे हैं जो पहचान पत्र के तौर पर इस्तेमाल किए जाते हैं. लेकिन इन सब में सबसे काॅमन दस्तावेज की बात की जाए तो वह है आधार कार्ड. आधार कार्ड भारत की तकरीबन 90 फ़ीसदी आबादी के पास है. 

जरूरी कामों में आधार कार्ड की आवश्यकता होती है. फिर चाहे आप किसी सरकारी योजना का लाभ ले रहे हों या स्कूल कॉलेज में एडमिशन करवा रहे हों. आधार कार्ड से आपका एक नंबर भी लिंक होता है. जब भी किसी काम के लिए ऑथेंटिकेशन देते हैं तब उस नंबर पर ओटीपी आता है. अगर आप भूल गए आपके आधार कार्ड में कौन सा नंबर लिंक है. तो इस तरह आप पता लगा सकते हैं. 

इस तरह पता करें कौन सा नंबर है आधार कार्ड के साथ लिंक 

कई लोगों के आधार कार्ड काफी पुराने होते हैं. तो उन्हें याद नहीं रहता कि उन्होंने कौन सा नंबर आधार कार्ड के साथ लिंक करवाया था.  अगर आपको भी आपका लिंक्ड नंबर याद नहीं है. तो इस प्रक्रिया के जरिए आप पता लगा सकते हो. इसके लिए सबसे पहले आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा. 

इसके बाद आपको कई सारे ऑप्शन नजर आएंगे. थोड़ा नीचे जाने पर आपको आधार सर्विसेज का सेक्शन मिल जाएगा. उस सेक्शन में आपको वेरीफाई ईमेल और मोबाइल नंबर का ऑप्शन दिखेगा. उस पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा. जहां आपको आपका लिंक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का ऑप्शन दिख जाएगा. इसके बाद आपको 'वेरीफाई मोबाइल नंबर' के ऑप्शन पर क्लिक करना है. 

फिर आपको 12 अंकों का अपना आधार कार्ड नंबर और 10 अंकों का मोबाइल नंबर जो आपको लगता है लिंक है वह डालना है. इसके बाद कैप्चा भर के सबमिट कर देना है. अगर वह नंबर लिंक होगा तो आपको दिख जाएगा. नहीं होगा तो भी बता दिया जाएगा. ऐसे में आपके पास जितने भी नंबर हैं. आप सभी को बारी-बारी से चेक कर सकते हैं. 

दूसरा नंबर कैसे लिंक कर सकते हैं?

अगर आप आधार कार्ड से जुड़ा हुआ पहले वाला नंबर हटाकर दूसरे नंबर लिंक करवाना चाह रहे हैं तो आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से कर सकते हैं. ऑनलाइन के लिए आपको यूआइडीएआइ की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा. तो वहीं ऑफलाइन के लिए आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना होगा. 

यह भी पढ़ें: आयुष्मान कार्ड बनवाने में आ रही है दिक्कत तो तुरंत करें इस नंबर पर सम्पर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों के आधार में अभी अपडेट करा लें फ्री बायोमीट्रिक, इस तारीख के बाद लगेगा चार्ज
बच्चों के आधार में अभी अपडेट करा लें फ्री बायोमेट्रिक, इस तारीख के बाद लगेगा चार्ज
128499 सोने की अंगूठियां बनवा रही ये सरकार, बच्चों को मिलेंगी, लेकिन प्रोसेस क्या है?
128499 सोने की अंगूठियां बनवा रही ये सरकार, बच्चों को मिलेंगी, लेकिन प्रोसेस क्या है?
Sugar Price: राशन कार्ड है तो मिलेगी सब्सिडी वाली बेहद सस्ती चीनी, कैसे मिलेगा लाभ?
Sugar Price: राशन कार्ड है तो मिलेगी सब्सिडी वाली बेहद सस्ती चीनी, कैसे मिलेगा लाभ?
Train Cancelled: रेल यात्री ध्यान दें, मेगा ब्लॉक से 344 ट्रेनें प्रभावित, कई रद्द
Train Cancelled: रेल यात्री ध्यान दें, मेगा ब्लॉक से 344 ट्रेनें प्रभावित, कई रद्द

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget