एक्सप्लोरर

इन हाईवे और एक्सप्रेस वे पर नहीं चलेगा एनुअल फास्टैग पास, चेक कर लें लिस्ट

FASTag Annual Pass: फास्टैग एनुअल पास देश के इन हाइवे और एक्सप्रेस वे पर मान्य नहीं है. सफर से पहले चेक कर लें लिस्ट. नहीं तो बिना बात के झेलनी पड़ जाएगी परेशानी.

एक राज्य से दूसरे राज्य होकर जाने वाले वाहन चालकों को टोल टैक्स चुकाना होता है. भारत में पिछले कुछ सालों से टोल टैक्स चुकाने का तरीका बिल्कुल बदल चुका है. 15 अगस्त 2025 से देश में एनुअल फास्टैग पास भी लागू हो चुका है. जिससे टोल टैक्स चुकाना और भी ज्यादा आसान हो गया है.  एनुअल फास्टैग पास 1 साल के लिए बनता है.

जिसके लिए 3000 रुपये चुकाने होते हैं. जो 200 ट्रिप या फिर 1 साल तक के लिए वैलिड होता है. इनमें से जो पहले पूरा हो जाए वह मान्य होता है. लेकिन इसमें एक खामी लोगों को लगती है. यह देश के सभी हाईवे और एक्सप्रेस वे पर मान्य नहीं होता. देश के किन हाईवे और एक्सप्रेस वे नहीं काम करेगा एनुअल फास्टैग पास. चलिए आपको बताते हैं पूरी लिस्ट.

किन हाइवे और एक्सप्रेसवे पर नहीं चलेगा फास्टैग एनुअल पास? 

फास्टैग एनुअल पास देश के चुनिंदा हाइवे और एक्सप्रेस वे लागू होगा. आपको सभी हाइवे पर इसकी सुविधा नहीं मिलेगी. अगर बात की जाए तो यह देश के कुछ प्रमुख एक्सप्रेस वे और हाईवे जिनमें उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे इन पर काम नहीं करेगा.

यह भी पढ़ें: यूपी में अब संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगी पेंशन, जानिए नौकरी के बाद हर महीने आएंगे कितने रुपये?

इसी तरह महाराष्ट्र का समृद्धि महामार्ग और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे भी इसकी लिस्ट में आते हैं. गोवा का अटल सेतु समेत और भी हाईवे पर भी यह पास इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा .क्योंकि यह भी NHAI के दायरे से बाहर है. सभी स्टेट हाइवे हैं. जबकि एनुअल पास सिर्फ नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI के अधीन आने वाले हाईवे और एक्सप्रेस वे पर ही मान्य है.

यह भी पढ़ें: इस राज्य की महिलाओं के खाते में भेजे गए 2500 रुपये, आपके खाते में आए या नहीं ऐसे करें चेक

जहां एनुअल पास काम नहीं करेगा वहां कैसे टोल कटेगा?

अब बहुत से लोगों के मन में यह सवाल भी है कि जिन एक्सप्रेसवे और हाईवे पर एनुअल पास काम नहीं करेगा. तो फिर वहां टोल कैसे चुकाया जाएगा. इसका जवाब सीधा सा है एनुअल फास्टैग आपके पहले से मौजूद फास्टैग खाते से लिंक होगा. और जहां पर यह काम नहीं करेगा. उन प्लाजाओं पर आपके फास्टैग खाते से पैसे कटेंगे. इसलिए अगर आप ऐसे रास्ते से जा रहे हैं जहां स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे दोनों हैं. तो फिर सुनिश्चित कर लें कि आपके फास्टैग खाते में भी बैलेंस हो. सिर्फ पास के भरोसे रहे तो फिर मुश्किल हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: बड़े बेटे के नाम बाप ने खरीदा घर, अब छोटे को करना चाहता है ट्रांसफर, क्या इसके लिए भी है नियम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज से रेलवे का नया नियम लागू, काउंटर टिकट पर भी 45 पैसे में मिलेगा 10 लाख का बीमा
आज से रेलवे का नया नियम लागू, काउंटर टिकट पर भी 45 पैसे में मिलेगा 10 लाख का बीमा
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
MP में 2 नई रेल लाइन शुरू, 10 रुपये में कर सकेंगे ट्रेन का सफर
MP में 2 नई रेल लाइन शुरू, 10 रुपये में कर सकेंगे ट्रेन का सफर
परिवार में हो गया बंटवारा, क्या अब अलग मिलेगा PM आवास योजना का लाभ?
परिवार में हो गया बंटवारा, क्या अब अलग मिलेगा PM आवास योजना का लाभ?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget