एक्सप्लोरर

हज यात्रा के लिए कौन-कौन से डॉक्युमेंट्स होने जरूरी, पासपोर्ट वैलिडिटी की क्या है डेडलाइन?

Hajj Yatra Documents: हज यात्रा पर जाने के लिए आपको किन दस्तावेज की जरूरत होती है. और यात्रा के लिए पासपोर्ट की क्या वैलिडिटी होनी चाहिए. जान लीजिए यह जरूरी बातें.

Hajj Yatra Documents: भारत में जितने भी धर्म है उन सभी धर्म के अपने-अपने पवित्र तीर्थ स्थल है. इनमें से कुछ धर्म के तीर्थ स्थल भारत में है तो वहीं कुछ धर्म के तीर्थ स्थल भारत से बाहर है. इन सभी तीर्थ स्थलों में हर साल लाखों करोड़ों की तादाद में  श्रद्धालु यात्रा करने जाते हैं. मुसलमानों के लिए मक्का मदीना पवित्र तीर्थ स्थल है. इस्लाम धर्म में कहा जाता है कि हर एक मुसलमान को अपनी जीवन में एक बार हज की यात्रा जरूर करनी चाहिए. 

हज यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को सऊदी अरब जाना पड़ता है. हर साल बहुत से लोग प्राइवेट ट्रेवल एजेंसियों के जरिए तो बहुत से लोग भारत की राष्ट्रीय हज कमेटी के जरिए इस पवित्र यात्रा पर जाते हैं. अगले साल के लिए हज यात्रा पर जाने के लिए हज कमेटी ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सितंबर के महीने में रजिस्ट्रेशन चालू हो जाएंगे. हज यात्रा पर जाने के लिए किन दस्तावेज की जरूरत होती है. और यात्रा के लिए पासपोर्ट की क्या वैलिडिटी होनी चाहिए. चलिए आपको बताते हैं. 

हज यात्रा पर जाने के लिए जरूरी दस्तावेज

हज यात्रा पर जाने के लिए श्रद्धालुओं के पास कुछ दस्तावेजों का होना बेहद जरूरी होता है. बिना इन दस्तावेजों के  श्रद्धालुओं को हज यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं दी जाती. इन दस्तावेजों में बात की जाए तो यह पहले ही आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान जमा करने होते हैं.

इनमें आपको अपने हालिया खिंचवाया गया पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, आपका ब्लड ग्रुप की रिपोर्ट कॉपी, कॉविड-19 वैक्सीन का  प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटो कॉपी और इसके साथ ही पासपोर्ट होना बेहद जरूरी है. इनमें से एक भी दस्तावेज अगर आपके पास नहीं होता तो आप हज यात्रा पर नहीं जा सकेंगे.  

पासपोर्ट की होना चाहिए इतनी वैलेडिटी

अगर कोई भी श्रद्धालु हज यात्रा पर जाना चाहता है. तो उसके लिए उसके पास एक वैलिड पासपोर्ट होना जरूरी है. और सिर्फ इतना ही नहीं इस पासपोर्ट की वैलिडिटी 15 जनवरी 2026 तक होनी चाहिए. अगर आपका पासपोर्ट इस तय तारीख से कम दिनों के लिए वैलिड होता है. तो फिर आप हज यात्रा पर जाने के लिए एलिजिबल नहीं हो पाएंगे. इसीलिए पहले आप अपने पासपोर्ट की वैलिडिटी जरूर चेक कर लें. इसके बाद ही हज यात्रा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं. 

यह भी पढ़ें: कैसे करा सकते हज यात्रा का रजिस्ट्रेशन, किन लोगों को नहीं मिलेगा यात्रा पर जाने का मौका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 अक्टूबर को सुबह साढ़े 3 बजे से क्यों चलेंगी मेट्रो ट्रेनें? DMRC का बड़ा फैसला
18 अक्टूबर को सुबह साढ़े 3 बजे से क्यों चलेंगी मेट्रो ट्रेनें? DMRC का बड़ा फैसला
LPG सब्सिडी और बॉयोमीट्रिक के नियम बदलेंगे? हाई कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
LPG सब्सिडी और बॉयोमीट्रिक के नियम बदलेंगे? हाई कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
टाइटल डीड पर पति का नाम, फिर भी घर से हुआ बेदखल, पत्नी जीती कोर्ट केस
टाइटल डीड पर पति का नाम, फिर भी घर से हुआ बेदखल, पत्नी जीती कोर्ट केस
15 साल में 22.5 लाख का निवेश, PPF या SIP, किसमें बनेगा सबसे बड़ा फंड?
15 साल में 22.5 लाख का निवेश, PPF या SIP, किसमें बनेगा सबसे बड़ा फंड?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget