एक्सप्लोरर

15 साल में 22.5 लाख का निवेश, PPF या SIP, किसमें बनेगा सबसे बड़ा फंड?

निवेश के लिए PPF बेहतर है या SIP? कभी इस बारे में आपने सोचा है. नहीं सोचा है, तो आइये जानते हैं 15 साल में किसमें निवेश करने पर ज्यादा पैसा मिलेगा.

अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हर कोई निवेश जरूर करता है. कम उम्र से निवेश शुरू करने पर लंबे समय पर अच्छी खासी रकम मल सकती है. लेकिन निवेश करने के लिए सबसे जरूरी है, कि सही जगह पर निवेश करना. और जब बात लंबे समय के लिए पैसा निवेश करने की आती है, तो लोगों के सामने अक्सर दो ही ऑप्शंस होते हैं पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और म्यूचुअल फंड की SIP.

PPF में सरकार की गारंटी के साथ तय ब्याज मिलता है, जबकि SIP के जरिए शेयर बाजार में निवेश किया जाता है. इसमें लंबे समय में ज्यादा कमाई की संभावना रहती है, लेकिन जोखिम भी होता है.

PPF या SIP क्या है बेहतर?
PPF या SIP दोनों में से कौन-सा ऑप्शन बेहतर है, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितना जोखिम उठा सकते हैं, आपका लक्ष्य क्या है और आप कितने समय तक निवेश करना चाहते हैं. तो आइये यहां जानते हैं कि अगर आपने 15 साल तक के लिए निवेश किया है तो दोनों में से किस में ज्यादा रिटर्न मिलेगा.

PPF में 15 साल निवेश करने पर कितना होगा फायदा?
PPF यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड सरकार की ओर से चलाई जाने वाली बचत योजना है. ये उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो लंबे समय तक सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं. जानते हैं 15 साल के निवेश पर PPF में कितना रिटर्न मिलेगा:

इस उदाहरण में हम PPF की ब्याज दर को सालाना 7.10% के हिसाब से मानकर गणना करेंगे.

निवेश की रकम: 1.5 लाख रुपये
ब्याज दरे: 7.10% सालाना
निवेश: 22.50 लाख रुपये
मैच्योर होने पर: 40.68 लाख रुपये
टैक्स कटने के बाद: 40.68 लाख रुपये

SIP में 15 साल निवेश करने पर कितना होगा फायदा?
SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान, म्यूचुअल फंड में नियमित रूप से पैसा लगाने का तरीका है. इसमें आप हर महीने एक तय रकम निवेश कर सकते हैं. तो आइये जानते हैं 15 साल तक SIP में निवेश करने पर कितना रिटर्न मिलेगा:

इस उदाहरण में हम हर महीने की SIP को 12,500 के हिसाब से रखेंगे, तो एक साल में आपका निवेश 1.5 लाख रुपये होगा.

मंथली इनवेस्टमेंट: 12,500 रुपये (1.5 लाख रुपये सालान)
ब्याज दरे: 12%
निवेश की गई रकम: 22.50 लाख रुपये
मैच्योरिटी के बाद: 63.07 लाख रुपये
टैक्स कटने के बाद: 57.34 लाख रुपये

PPF और SIP में अंतर
PPF और SIP में सबसे बड़ा अंतर तो सुरक्षा की ही है, क्योंकि पीपीएफ एक सरकारी स्कीम है तो इसमें पैसा सुरक्षित रहता है. तो वहीं SIP में बाजार के हिसाब से उतार चढ़ाव देखने को मिलता है. तो वहीं पीपीएफ 100% टैक्स फ्री रहेगा, लेकिन एसआईपी में टैक्स जरूर लगेगा. SIP की वास्तविक मैच्योरिटी रकम बाजार के प्रदर्शन और निवेश की तारीखों पर भी निर्भर करेगी.

कौन सा ऑप्शन है बेहतर?
आप अपनी समझ और सूझ बूझ के हिसाब से दोनों ही ऑप्शन चुन सकते हैं. यदि आप सुरक्षा को प्राथिकता देते हैं और टैक्स से बचना चाहते हैं तो आप PPF को चुनें. तो वहीं यदि आपको जोखिम लेने से कोई परेशानी नहीं है तो SIP आपके लिए बेहतर ऑप्शन है.

ये भी पढ़ें: बिना धूप के भी पानी गर्म करता है सोलर वॉटर हीटर, जानें कैसे करें इस्तेमाल

शैलजा पांडे वर्तमान में ABP न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं. शैलजा यहां चैनल के डिजिटल विंग में काम कर रही हैं. इन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरूआत एबीपी न्यूज़ चैनल से बतौर इंटर्न की थी. इनके काम को देखते हुए एबीपी ने इन्हें कंसल्टेंट की जिम्मेदारी से नवाजा. यह बीते करीब दो साल से एबीपी न्यूज़ को अपनी सेवाएं दे रही हैं. शैलजा यहां यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. वह एआई और स्टेट टीम को भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. शैलजा ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से की है. यहां इन्होंने  रेडियो और टेलीविजन प्रोडक्शन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बिना उज्ज्वला कनेक्शन के 5 किलो सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी? जानें क्या कहते हैं नियम
बिना उज्ज्वला कनेक्शन के 5 किलो सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी? जानें क्या कहते हैं नियम
बिना धूप के भी पानी गर्म करता है सोलर वॉटर हीटर, जानें कैसे करें इस्तेमाल
बिना धूप के भी पानी गर्म करता है सोलर वॉटर हीटर, जानें कैसे करें इस्तेमाल
यूपी की बीसी सखी योजना, महिलाओं को कब-कब कितने रुपए मिलते हैं?
यूपी की बीसी सखी योजना, महिलाओं को कब-कब कितने रुपए मिलते हैं?
रात में पंचर, सुबह BMW में लग गई आग, 14 साल बाद शख्स को मिलेंगे 70 लाख
रात में पंचर, सुबह BMW में लग गई आग, 14 साल बाद शख्स को मिलेंगे 70 लाख
Advertisement

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Embed widget