एक्सप्लोरर

क्या EMI में भी मिल जाएगा फास्टैग का एनुअल पास, जानें क्या-क्या स्कीम लेकर आई है सरकार?

Annual Fastag Pass: कल से शुरू हो रहे एनुअल फास्टैग पास से हाईवे पर टोल चुकाना होगा आसान होगा. जानें क्या 3000 रुपये के इस पास को आप EMI पर भी खरीद सकते हैं?

स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को एक नई सुविधा का तोहफ़ा मिलेगा. इसी दिन से पूरे देश में एनुअल फास्टैग पास लागू हो जाएगा. जिससे हाईवे और एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वालों के लिए टोल चुकाना आसान हो जाएगा. इस पास के साथ न रिचार्ज की टेंशन रहेगी और न बैलेंस की. इसका इस्तेमाल टोल पार करने की प्रक्रिया को और तेज बना देगा.

इसके इस्तेमाल सेसमय की बचत और ट्रैफिक जाम में कमी आएगी. इसकी अवधि साल भर की है. इसे लेने के लिए आपको 3 हजार रुपये चुकाने होंगे. कई लोगों के मन में यह सवाल भी आ रहा है कि क्या इस एनुअल पास को EMI यानी किस्तों में भी लिया जा सकता है? चलिए आपको बताते हैं इस बारे में पूरी जानकारी.

क्या EMI पर मिल जाएगा फास्टैग एनुअल पास?

फास्टैग एनुअल पास हाईवे और एक्सप्रेसवे पर बिना रुकावट यात्रा के लिए शुरू किया गया है. इसकी कीमत 3 हजार रुपये होगी. जबकि वैलेडिटी एक साल तक रहेगी. इस पास को लेने से बार-बार रिचार्ज की झंझट खत्म हो जाती है. लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल भी आ रहा है कि क्या इसे EMI पर भी लिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त पर इन मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट पर रहेगी पाबंदी, सफर पर निकलने से पहले जान लें जरूरी बात

तो आपको बता दें, हां इसे EMI पर भी ले सकते हैं. हालांकि सरकार ने इसके लिए कोई आधिकारिक EMI प्लान लॉन्च नहीं किया है. लेकिन अगर आप एनुअल पास की खरीद के समय क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं. तो आप उस ट्रांजैक्शन को अपने बैंक या कार्ड के जरिए EMI में बदल सकते हैं और बाद में आसानी से किस्तों में चुका सकते हैं.

हर जगह काम करेगा एनुअल फास्टैग पास? 

एनुअल फास्टैग लेने वाले अगर यह सोच रहे हैं कि यह हर जगह इस्तेमाल होगा. तो आपको बता दें ऐसा नहीं होने वाल है. यह एनुअल फास्टैग पास सिर्फ नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI की रोड, हाईवे और एक्सप्रेसवे पर ही मान्य होगा. यानी कि राज्य सरकार के तहत आने वाले स्टेट हाईवे या किसी प्राइवेट हाईवे और एक्सप्रेसवे पर यह इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें: आपके खाते में आएगी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक

इसलिए एनुअल फास्टैग पास लेने से पहले यह साफ समझ लें ताकि सफर के दौरान किसी तरह की दिक्कत या एक्सट्रा टोल देने की नौबत न आए. अगर आप ज्यादातर सफर स्टेट के अंदर करते हैं तो फिर आपको एनुअल फास्टैग पास से ज्यादा फायदा नहीं होगा. इसलिए पहले सारी चीज कंपेयर कर लें उसके बाद इसे खरीदें.

यह भी पढ़ें: आधार में ऐप से नहीं कर पा रहे एड्रेस चेंज, तो अपना सकते हैं ये तरीका

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आधार से बैंक बैलेंस पता कर सकता है UIDAI, सेफ है आपकी कमाई?
क्या आधार से बैंक बैलेंस पता कर सकता है UIDAI, सेफ है आपकी कमाई?
दिल्ली में 4.4 लाख बुजुर्गों की पेंशन पर काले बादल, सरकारी वेरिफिकेशन शुरू
दिल्ली में 4.4 लाख बुजुर्गों की पेंशन पर काले बादल, सरकारी वेरिफिकेशन शुरू
कल ठप हो जाएगी गैस सिलेंडर की डिलिवरी! दिल्ली में LPG डीलर्स का प्रदर्शन
कल ठप हो जाएगी गैस सिलेंडर की डिलिवरी! दिल्ली में LPG डीलर्स का प्रदर्शन
नवी मुंबई एयरपोर्ट से उड़ेंगी इंडिगो की इंटरनेशनल फ्लाइट, फरवरी 2027 से होगी शुरुआत
नवी मुंबई एयरपोर्ट से उड़ेंगी इंडिगो की इंटरनेशनल फ्लाइट, फरवरी 2027 से होगी शुरुआत

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget