एक्सप्लोरर

इश्क के जाल में फंसाकर चल रहा ठगी का खेल, जानें क्या है इससे बचने का तरीका?

Dating Apps Scam Tips: डेटिंग एप्स का इस्तेमाल आजकल लोगों के ठगने के लिए और उनके साथ गंभीर अपराध के लिए खूब हो रहा. जानें किस तरह आप ट्रेडिंग एप्स के जाल में फंसने से बच सकते हैं. 

Dating Apps Scam Tips: पिछले कुछ सालों में इंटरनेट का कंजप्शन काफी ज्यादा बढ़ा है. अब लोग अपने लगभग सभी काम इंटरनेट का इस्तेमाल करके घर बैठे ही करने लगे हैं. पहले लोग बाहर जाते थे लोगों से मिलते थे दोस्तियां करते थे. लेकिन अब इसके लिए डेटिंग एप्स आ चुके हैं. किसी को भी कहीं जाने की जरूरत नहीं होती. घर बैठे ही लोगों के दोस्त बन जाते हैं. इनमें से कुछ दोस्तियां वाकई जेनुइन होती है तो वहीं कुछ होती हैं स्कैम.

क्योंकि डेटिंग एप्स पर कौन किस इरादे से आया होता है यह कोई नहीं जानता. पिछले कुछ समय में डेटिंग एप का इस्तेमाल करके बहुत से लोगों ने बहुत से लोगों के साथ फ्रॉड किया है. तो कई लोगों ने डेटिंग एप्स के सहारे संगीन अपराधों को अंजाम दिया है. चलिए आपको बताते हैं किस तरह आप डेटिंग एप्स के जाल में फंसने से बच सकते हैं. 

प्यार के जाल में फंसा लोगों के साथ ठगी

डेटिंग एप्स का क्रेज आजकल युवाओं में काफी बढ़ चुका है. और खास तौर पर मेट्रो सिटीज में रहने वाले जेन जी जनरेशन के सभी लोगों के फोन में डेटिंग एप्स होते ही हैं. डेटिंग के लिए कई तरह के एप्स मार्केट में मौजूद है. जिनमें टिंडर,बंबल, हैपन आइल, एडवेंचर सीकिंग, बद्दू, जूस्क, मैच, वन्स, हगल, द लीग, ऑक्यूपिड और लेस्ली जैसे एप्स शामिल है. इन एप्स का इस्तेमाल करके युवा जहां ऑनलाइन अपना प्यार ढूंढते हैं. तो वहीं बहुत से ठग बाकायदा पूरे प्लान के साथ युवाओं को ठगने की प्लानिंग करते हैं. जिनमें लड़के-लड़कियां दोनों ही शामिल हैं. 

यह भी पढे़ं: हाई बीम पर गाड़ी चलाने वालों की कहां कर सकते हैं शिकायत? इतने का होता है चालान

डेटिंग एप्स का इस्तेमाल इस्तेमाल करके सेक्सटॉर्शन ब्लैकमेलिंग और रेस्टोरेंट में मिलने बुलाकर उनसे अच्छा खासा बिल भरवाते हैं. कई बार देखा गया है कि लड़की ने लड़के को रेस्टोरेंट मिलने बुलाया होता है. और वहां दो-तीन चीज ऑर्डर करने पर ही रेस्टोरेंट वाला 50-60 हजार तक का बिल बना देता है. जब लड़का मन करता है तो उसे डरा धमका के उससे जबरन पैसे ले लिए जाते हैं. 

किस तरह बचें ऐसे ठगों से

वैसे तो सोशल मीडिया का इस्तेमाल आज के समय काफी देखभाल कर करना चाहिए. वहीं अगर आप कोई डेटिंग एप का इस्तेमाल कर रहे हैं. तो उसमें आपको दोगुनी सावधानी बरतनी जरूरी होती है. क्योंकि बहुत से लड़के लड़कियां सिर्फ ठगने के मकसद से ही डेटिंग एप्स का इस्तेमाल करते हैं. 

टिंडर जैसी कुछ डेटिंग एप्स लोगों की ऑथेंटिसिटी को चेक करने के लिए फेस वेरिफिकेशन के साथ आईडी वेरीफिकेशन भी करतीं हैं. ताकि लोगों पहचान साबित हो सके और कोई फर्जी अकाउंट ना चला सके. जिन ऐप्स में वेरिफिकेशन की सुविधा होती है. तो आप वहां वेरीफाइड प्रोफाइल्स से ही बातचीत करें.

यह भी पढे़ं: ट्रैफिक पुलिस ने गलत तरीके से काट दिया चालान तो न हों परेशान, ऐसे कर सकते हैं अपील

इसके अलावा पहले बातचीत में ही मिलने बुलाने पर मिलने न पहुंच जाएं. पहले बातचीत करें, नंबर एक्सचेंज करें, वीडियो कॉल करें और जब आपको पूरी तसल्ली हो जाए. उसके बाद ही आप मिलने जाएं. और अपनी तय जगह पर मिलने जाए. क्योंकि बहुत से केस में देखा गया है लड़कियां रेस्टोरेंट वालों के साथ मिली होती हैं. और मिलकर स्कैम को अंजाम दिया जाता है. 

गलती से भी न्यूड फोटो न भेजें

आजकल डेटिंग एप्स पर थोड़ी बातचीत के बाद ही लड़के लड़कियां प्यार के नाम पर सारी हदें भूल जाते हैं. जिनका उन्हें बाद में न सिर्फ अफसोस होता है. बल्कि भारी नुकसान भी उठाना पड़ता है. कई बार लड़के-लड़कियां जो रिलेशनशिप में होते हैं. एक दूसरे को न्यूड फोटो भेज देते हैं. जिनका इस्तेमाल बाद में सेक्सटॉर्शन के लिए किया जाता है. इस बात को हमेशा ध्यान रखें कभी भी अपने न्यूड फोटो या सेमी न्यूड फोटो बिल्कुल ना भेजें. 

यह भी पढे़ं: गरीब छात्रों को आसानी से मिलेगा पढ़ाई के लिए लोन, जानें क्या है सरकार की प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Humidity Tips: उमस भरी गर्मी ने कर रखा है परेशान? बिना एसी ऐसे रखें कमरा ठंडा और फ्रेश
Humidity Tips: उमस भरी गर्मी ने कर रखा है परेशान? बिना एसी ऐसे रखें कमरा ठंडा और फ्रेश
शादी के बाद पैसों की नहीं होगी टेंशन, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से हर महीने आएंगे 9,000 रूपये
शादी के बाद पैसों की नहीं होगी टेंशन, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से हर महीने आएंगे 9,000 रूपये
Train News: बारिश में ट्रेन हो गई रद्द? जानें टिकट के पैसे कैसे होंगे वापस, क्या मिलेगा फुल रिफंड
Train News: बारिश में ट्रेन हो गई रद्द? जानें टिकट के पैसे कैसे होंगे वापस, क्या मिलेगा फुल रिफंड
PPF: अधूरी जानकारी से रुक जाएगा पीपीएफ का ब्याज! जानिए निष्क्रिय होने पर आपके खाते का क्या होता है?
PPF: अधूरी जानकारी से रुक जाएगा पीपीएफ का ब्याज! जानिए निष्क्रिय होने पर आपके खाते का क्या होता है?

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget