गुजरात से बिहार का सफर अब और आसान, 26 अगस्त से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें टाइमिंग्स
गुजरात और बिहार के बीच रेल कनेक्टिविटी बेहतर होने वाली है. अहमदाबाद-भागलपुर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस की बुकिंग 21 अगस्त से शुरू होगी. ट्रेन 26 अगस्त से अहमदाबाद और 28 अगस्त से भागलपुर से चलेगी.

अगर आप भी गुजरात से बिहार के बीच ट्रेन से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. अहमदाबाद और भागलपुर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा 26 अगस्त 2026 से शुरू होने जा रही है. इससे दोनों राज्यों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को एक और ट्रेन का ऑप्शन मिलेगा. साथ ही इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी.
यह ट्रेन अहमदाबाद से ट्रेन संख्या 19423 और भागलपुर से वापसी में 19424 नंबर से चलेगी. अहमदाबाद से नियमित सेवा 26 अगस्त 2026 को रवाना होगी, जबकि भागलपुर से पहली ट्रेन 28 अगस्त को चलेगी.
अहमदाबाद से भागलपुर का क्या रहेगा टाइमिंग?
अहमदाबाद-भागलपुर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 19423 अहमदाबाद से हर बुधवार शाम 6:30 बजे रवाना होगी. इसके बाद यह शुक्रवार सुबह 6:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी. ऐसे में अहमदाबाद से भागलपुर तक की पूरी सफर में करीब 36 घंटे 10 मिनट का समय लगेगा.
कागज वाला है डेथ सर्टिफिकेट तो डिजिटल कैसे बनवाएं? ये क्यों जरूरी है
वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 19424 हर शुक्रवार शाम 4:45 बजे भागलपुर से चलेगी. जिसके बाद यह ट्रेन रविवार सुबह 5:25 बजे तक अहमदाबाद पहुंचेगी. यानी वापसी की यात्रा पूरी करने में करीब 36 घंटे 40 मिनट लगेंगे.
किन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन?
यह ट्रेन गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे कई प्रमुख इलाकों से होकर गुजरेगी. हालांकि, इसके रूट में कई बड़े स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा.
- आनंद
- छायापुरी
- गोधरा
- दाहोद
- रतलाम
- कोटा
- आगरा
- प्रयागराज
- पटना
- किऊल
- जमालपुर
- सुल्तानगंज
कब शुरू हुई बुकिंग?
रेलवे की जानकारी के मुताबिक, ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे. इसमें स्लीपर के साथ जनरल और अनरिजर्व्ड कोच भी शामिल होंगे. हालांकि ट्रेन नंबर 19423 की बुकिंग 21 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है.
यात्रा से पहले जरूर चेक करें ये जानकारी
ध्यान रहे कि किसी भी सफर की प्लानिंग करने से पहले आप IRCTC या NTES पर ट्रेन की ताजा टाइमिंग, स्टॉपेज और सीट उपलब्धता जरूर कर लें, क्योंकि रेलवे की समय-सारणी में बदलाव मुमकिन है.























