एक्सप्लोरर

एसी जल्दी खराब होने से बचाना है, तो कभी न करें ये गलतियां

AC Using Tips: एसी लंबा चलाना चाहते हैं तो फिर इन गलतियों से बचना होगा. और साथ ही रखना होगा इन बातों का खास ध्यान. तो चलिए जानते हैं कैसे बढ़ा सकते हैं एसी की लाइफ.

AC Using Tips: भारत में मानसून दस्तक दे दी है. जिस वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिली है. लेकिन यह राहत उतनी भी नहीं है कि जिस वजह से लोगों को अब घरों में एसी ना चलाना पड़े. भले ही मानसून आ गया हो लेकिन अभी भी लगभग सभी के घरों में एसी का इस्तेमाल हो रहा है. मौसम कोई भी हो आपको एसी का इस्तेमाल करते वक्त कुछ सावधानियां जरूर बरतनी पड़ती है. 

वरना कब एसी काम करना बंद कर देगा और कब खराब हो जाएगा आपको पता भी नहीं लगेगा. इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसी बातों बताएंगे. अगर आप जिनका ध्यान रखेंगे तो आपकी एसी लंबा चलेगा. तो चलिए जानते हैं किन बातों का आपको रखना है खास ध्यान और किन गलतियों से बचना है.

सीजन ऑन होते ही कराएं उसकी सर्विस

एक चलाते वक्त अक्सर जो लोग गलती कर देते हैं. वह होती है एसी की सर्विस ना करना. एक्सपर्ट के अनुसार किसी भी एसी की साल में कम से कम दो बार सर्विस करवाना जरूरी होता है. अब ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल आता है कि कब-कब करवानी चाहिए सर्विस. तो सबसे पहले तो जब सीजन ऑन होता है. जैसे ही मार्च एंड होता है और अप्रैल शुरू होता है. गर्मी पड़ने लगती है लोग एसी का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं. उस समय आपको पहले एसी की सर्विस करवानी चाहिए.

उसके बाद ही एसी का इस्तेमाल करना चाहिए. कई बार यह भी देखने को मिलता है कि लोग जुलाई अगस्त में एसी खरीदते हैं. और एक दो महीने चलाने के बाद जब गर्मा का सीजन खत्म हो जाता है तो एसी बंद कर देते हैं. इसके बाद जब वह दोबारा अगली गर्मियों में एसी चलते हैं तो बिना सर्विस के चलाने लगते हैं. इससे एसी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है. क्योंकि एसी के अंदर बहुत सी गंदगी जमा हो जाती है.  जिस वजह से एसी के अंदर काफी नुकसान का खतरा रहता है. 

एसी में दिखे ये संकेत तो न करें नजरअंदाज

अक्सर आपने देखा होगा कि एसी चलाते वक्त उसमें से पानी निकलने लगता है. और सामान्य तौर पर मानसून के सीजन में ऐसा ज्यादा देखने को मिलता है. लोग सोचते हैं मौसम में नमी है इस वजह से पानी निकलता है. और उसे लोग नजर अंदाज कर देते हैं. एसी में से पानी निकलना एसी लीक होने का संकेत होता है.

अगर आपने टेक्नीशियन को बुलाकर से ठीक नहीं करवाया तो आपकी पूरी गैस निकल जाएगी और फिर आपको लीक भी ठीक करवाना पड़ेगा साथ ही आपको दोबारा गैस भी करवानी पड़ेगी. इसलिए इस तरह की स्थिति में टेक्नीशियन को बुलाकर जरूर एसी चेक करवाएं. क्योंकि लीक से एसी खराब होने का भी डर रहता है. 

यह भी पढ़ें: आधार कार्ड अपडेट करवाते वक्त रखें ध्यान, सिर्फ एक बार अपडेट हो सकती है ये चीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! राजस्थान से कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! राजस्थान से कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा डालना कंपनी को पड़ा महंगा, छात्र को मिले 14 हजार रुपए
ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा डालना कंपनी को पड़ा महंगा, छात्र को मिले 14 हजार रुपए
कार चोरी, FIR में 3 दिन की देरी, फिर भी बीमा कंपनी को देने पड़े 4.68 लाख
कार चोरी, FIR में 3 दिन की देरी, फिर भी बीमा कंपनी को देने पड़े 4.68 लाख
रेल यात्रियों के सफर को आसान बनाने की तैयारी, 21 मुद्दों की होगी जांच
रेल यात्रियों के सफर को आसान बनाने की तैयारी, 21 मुद्दों की होगी जांच

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget