क्या फेल हो गया सपा का ब्राह्मण सम्मेलन, बसपा-भाजपा कहां तक पहुंची?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण सम्मेलन का दौर जारी है. बीएसपी ने अपने कुछ ब्राह्मण सम्मेलन किए हैं, जिनमें कुछ में तो सतीश चंद्र मिश्रा के अलावा खुद मायावती तक शामिल थीं. लेकिन समाजवादी पार्टी के शुरू किए ब्राह्मण सम्मेलन या कहें कि प्रबुद्ध सम्मेलन सही ट्रैक नहीं पकड़ सका. अब इसकी वजह क्या है. क्या सम्मेलन फेल हो गया या फिर अखिलेश यादव ने जानबूझकर इस सम्मेलन को फेल कर दिया. या फिर वजह ये है कि समाजवादी पार्टी में जितने भी ब्राह्मण नेता हैं, उनकी एक दूसरे से नहीं बनती है. वहीं बीजेपी के भी सम्मेलन में बीजेपी के ब्राह्मण मंत्रियों और नेताओं के अलावा दूसरे लोगों को भी काम पर लगा दिया गया है. तो आखिर ब्राह्मणों को लुभाने के लिए हर पार्टी ने जो सम्मेलन शुरू किए हैं, उनमें से सिर्फ सपा के ही सम्मेलन की चर्चा क्यों नहीं हो पा रही है और क्या है इस चर्चा के न होने के पीछे की असली कहानी, बता रहे हैं राजनीतिक संपादक पंकज झा.


























