एक्सप्लोरर
Madhya Pradesh: Jyotiraditya Scindia ने सियासी मैदान पर एक तीर से कैसे लगाए दो निशाने ?
Madhya Pradesh के सियासी संग्राम में आखिर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा. सीएम Kamalnath ने मुख्यमंत्री निवास पर Press Confrence कर अपना इस्तीफा देने की घोषणा की. इस दौरान कमलनाथ ने BJP पर लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि एक तथाकथित महाराज जिन्हें जनता नकार चुकी है और 22 लोभियों ने मिलकर बीजेपी के साथ खेल रच लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की. प्रेस कांफ्रेंस करने के तुरंत बाद कमलनाथ ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया. इससे पहले कमलनाथ ने कहा, 11 दिसंबर 2018 को पिछली विधानसभा का परिणाम आया, स्पष्ठ था कि कांग्रेस ने ज्यादा सीट हासिल की थी. 17 दिसंबर को मैने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और 25 दिसंबर को मंत्रिमंडल का गठन किया गया. मुख्यमंत्री ने कहा आज 20 मार्च है पिछले 15 महीनों में मेरा प्रयास रहा कि हम प्रदेश को नई दिशा दें. इस्तीफा देने के पहले Kamalnath ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को सामने रखा. इसमें मुख्य रुप से किसान कर्ज माफी, युवा रोजगार, प्रदेश में निवेश का वातावरण तैयार करने और सस्ती बिजली जैसे बातें मुख्य थीं.
Tags :
Kya Khabarऔर देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
दिल्ली NCR
इंडिया
क्रिकेट

रुमान हाशमी, वरिष्ठ पत्रकार
Opinion






















