एक्सप्लोरर
16 साल के बच्चे ने किया Sensor Doorbell का आविष्कार, जानिए कैसे Corona से बचाएगा ये Sensor Doorbell
कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा किसी भी सतह को छूने से बढ़ जाता है. लिहाजा घर की घंटी को घरों में प्रवेश करने वाले लोग, कई बार छूते हैं और जाने अनजाने में खतरा मोल लेते हैं. शालीमार बाग इलाके के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले एक विद्यार्थी ने प्रधानमंत्री मोदी की बात पर गौर करते हुए एक आविष्कार किया है और अपनी हिस्सेदारी को पीएम के नाम भी किया है.16 साल के बच्चे सार्थक ने सेंसर डोरबेल का आविष्कार किया. इस डोरबेल को 20 सेंटीमीटर की दूरी से बजाया जा सकता है. सार्थक ने एक अपने घर के दरवाजे पर सेंसर बेल को लगा दिया है. साथ ही सार्थक ने एबीपी न्यूज़ को डेमो कर अपना कमाल का आविष्कार दिखाया
और देखें






























