Sidhu Moose Wala Murder: एक बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि सिद्धू के पिस्टल में सात गोलियां कम क्यों थीं?
मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत का ज़ख्म अभी भी उनके चाहने वालों और आम लोगों के मन में ताज़ा है. उनकी हत्या के बाद जिस बात की सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है वो हैं पंजाब के गैंग्स. इस बीच उनकी हत्या के मामले में जो जांच चल रही है उसमें रोज़ नए खुलासे हो रहे हैं. ताज़ा मामला सिद्धू की पिस्टल को लेकर है. बताया जा रहा है कि सिद्धू की पिस्टल में सिर्फ दो गोलियांं थीं. सूत्रों के हवाले से कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी भी बात है कि सिद्धू ने रिटैलियेट्री फायरिंग की थी. आपको बता दें कि पिस्टल में नौ गोलियों की जगह होती है. ऐसे में सवाल ये उठाया जा रहा है कि सिद्धू के पिस्टल में बाकी की सात गोलियों की जगह क्यों खाली थी. पूरा मामला जानने के लिए देखें ये वीडियो


























